प्रयागराज जिलाधिकारी ने मुण्डेरा मण्डी स्थित वेयर हाउस का किया निरीक्षण

शादाब आलम प्रयागराज

जिलाधिकारी ने मुण्डेरा मण्डी स्थित वेयर हाउस का किया निरीक्षण

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री मुण्डेरा स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट के वेयर हाउस की सुरक्षा हेतु त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवी पैट का भण्डारण सुरक्षित ढंग से पाया गया। उन्होंने वहां पर सीसीटीवी कैमरों के संचालन, सुरक्षा व्यवस्था तथा बारिस के मौसम को देखते हुए कक्षों में पानी न टपकने इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उपरोक्त के सम्बंध में सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त रखने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान एस0ओ0सी0 चकबन्दी सहित निर्वाचन से सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads