पिछले दो दशक में मीडिया के स्वरुप में आया काफी बदलाव-गणेश केसरवानी

पिछले दो दशक में मीडिया के स्वरुप में आया काफी बदलाव-गणेश केसरवानी

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी आईटी एवं सोशल मीडिया टीम को धार देना शुरू कर दिया है,इसी क्रम में आज मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज प्रयागराज के प्रीतम दास मेहता प्रेक्षा गृह में आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग भाजपा उत्तर प्रदेश द्वारा प्रयागराज कमिश्नरी की कार्यशाला आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्त्ता सोशल मीडिया के जरिये विपक्षियों पर जोरदार हमला कर सकते हैं | उन्होंने साफ़ कहा कि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर लगाम लगाई जा सकती है पर सोशल मीडिया पर नहीं | सोशल मीडिया से हम खुद को अलग नहीं कर सकते | पिछले दो दशक में मीडिया के स्वरुप काफी परिवर्तन आया है,इससे पहले विजुअल मीडिया भी इतना प्रभावशाली नहीं था |

उक्त कार्यशाला को काशी क्षेत्र महामंत्री संतोष पटेल,सोशल मीडिया प्रदेश सहसंयोजक सौरभ मरोडिया,आईटी के प्रदेश सहसंयोजक हिमांशु राज पंडित,क्षेत्र संयोजक डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह,सहसंयोजक अरविंद पांडेय,पुण्डरीक मिश्रा आदि ने सम्बोधित किया | संचालन क्षेत्र सह संयोजक अतुल पांडेय ने किया | इस कार्यशाला में प्रयागराज महानगर,गंगापार,यमुनापार,कौशाम्बी व प्रतापगढ़ के जिले से लेकर मंडल स्तर तक के आईटी व सोशल मीडिया विभाग के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads