30 साल से चल रही दुकान पर दबंगों का ताला, वसीयत के बावजूद दुकानदार न्याय के लिए थाने के चक्कर काटने को मजबूर

30 साल से चल रही दुकान पर दबंगों का ताला, वसीयत के बावजूद दुकानदार न्याय के लिए थाने के चक्कर काटने को मजबूर

प्रयागराज। जिले में एक बार फिर संपत्ति विवाद का मामला सामने आया है! मऊआइमा कस्बा चौकी क्षेत्र के मोहल्ला माहत्त्वना में करीब 30 वर्षों से अंडे की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे मुस्ताक अहमद ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंगों ने उसकी दुकान पर जबरन ताला जड़ दिया। पीड़ित का कहना है कि उसकी नानी ने जीवनकाल में वसीयत के माध्यम से यह दुकान उसे दे दी थी, लेकिन इसके बावजूद दबंग कब्जे की नीयत से उसे दुकान से बेदखल करने का प्रयास कर रहे हैं।
पीड़ित ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी नानी ने दुकान उसके नाम वसीयत की है लगभग 30 वर्ष से दुकान को वह संचालित कर रहा है। तब से वह लगातार वहीं अंडा बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा है.कुछ वर्ष पहले ही नानी का निधन हो गया
शिकायत के अनुसार, 8 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 10 बजे कुछ लोग मौके पर पहुंचे और दुकान में रखा सामान बाहर निकालकर दुकान पर जबरन ताला लगा दिया। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता की गई और उसे दुकान से दूर रहने की धमकी भी दी गई।
पीड़ित का कहना है कि उसकी दुकान लगभग 10×25 फीट की है और यही उसकी रोजी-रोटी का एकमात्र साधन है। दुकान बंद होने के कारण उसके सामने परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है।
पीड़ित ने थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने, दुकान का कब्जा वापस दिलाने और भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
पीड़ित का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद अभी तक उसे न्याय नहीं मिला है और वह लगातार थाने के चक्कर काटने को मजबूर है। उसने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल इस मामले में पुलिस का पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस द्वारा जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads