रक्तदान संस्थान प्रतापगढ़ द्वारा सुल्तानपुर में भर्ती मरीज के लिए उपलब्ध कराया गया रक्त
प्रतापगढ़,।रक्तदान संस्थान प्रतापगढ़ के अध्यक्ष निर्मल पांडेय के निर्देशन में संस्थान की प्रमुख सहयोगी निधि बरनवाल की सूचना पर सरन नर्सिंग होम पयागीपुर सुलतानपुर में भर्ती 15 वर्षीय मरीज अरुण कुमार बरनवाल निवासी झोलूपुर सुल्तानपुर जिनका विगत 2 दिन पूर्व रोड एक्सीडेंट हो गया था। उनके उपचार हेतु दो यूनिट बी पॉजिटिव रक्त जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ के रक्त कोष द्वारा निशुल्क संस्थान द्वारा प्रदान कराया गया। मरीज के परिजनों ने संस्था अध्यक्ष निर्मल पांडेय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप और आपकी संस्था जरूरतमंदों असहाय लोगों हेतु दूसरे भगवान के रूप में कार्य कर रहे हैं। इसके लिए हम आप हुआ आपके संस्थान के समस्त पदाधिकारियों का सहृदय आभार व्यक्त करते हैं एवं शुभकामनाएं देते हैं कि आप इसी प्रकार जीवन में संस्थान के माध्यम से उत्तरोत्तर वृद्धि करते रहें। संस्था के अध्यक्ष निर्मल पांडेय ने सहयोगी निधि बरनवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज आप के समय पर सूचना देने की वजह से एक और जीवन बचाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।इसके लिए हम आपके सदा आभारी रहेंगे। आज की प्रमुख सहयोगी निधि बरनवाल जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ पी.पी. पांडेय डॉ सुरेश सिंह पवन नंदन भट्ट आर.डी. पाण्डेय अरविंद कुमार अजय यादव रंजीत शर्मा रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष निर्मल पांडेय आदि रहे