सी न्यूज भारत के स्टेट हेड डी.के. मिश्र को मिला 'दशक-ए-बेमिसाल अवार्ड-2026', पत्रकारिता में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित
प्रयागराज। सी न्यूज भारत चैनल के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर लखनऊ के होटल ताजमहल में आयोजित "सी न्यूज भारत कॉन्क्लेव-2026: मुद्दों की महापंचायत" कार्यक्रम में प्रयागराज के वरिष्ठ पत्रकार, पत्रकार विकास काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव एवं सी न्यूज भारत के उत्तर प्रदेश स्टेट हेड डी.के. मिश्र को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए "सी न्यूज भारत दशक-ए-बेमिसाल अवार्ड-2026" से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान सी न्यूज भारत के एडिटर-इन-चीफ पवन शर्मा ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर प्रदान किया। कार्यक्रम में देशभर से जुड़े पत्रकारों और मीडिया जगत की कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डी.के. मिश्र ने चैनल प्रबंधन और एडिटर-इन-चीफ पवन शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और वह भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।
Tags
News