बूथ के कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत : आशीष सिंह बघेल

बूथ के कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत : आशीष सिंह बघेल
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के मंत्री आशीष सिंह बघेल ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि अंतिम पंक्ति में बैठा कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक ताकत है।
बुधवार, 22 जुलाई 2026 को सोरांव विधानसभा क्षेत्र के कीर्तिमान गेस्ट हाउस, सिसई सिपाह में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए आशीष सिंह बघेल ने बूथ अध्यक्षों की भूमिका को संगठन की सबसे मजबूत और आधारभूत कड़ी बताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विश्लेषक भी मानते हैं कि "यदि बूथ जीत लिया, तो चुनाव जीत लिया।"
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का प्रबंधन, नए मतदाताओं के नाम जुड़वाना, त्रुटियों का सुधार कराना तथा मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटवाने जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां बूथ अध्यक्ष ही निभाते हैं। इसी कारण बूथ अध्यक्ष भाजपा की पहचान और संगठन की रीढ़ हैं।
सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों के लिए बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कविता पटेल, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष आशीष भारतीय, कार्यक्रम संयोजक भूपेंद्र प्रताप सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय पटेल, धर्मेंद्र पासी, शंभूनाथ पटेल, संजय द्विवेदी, संजय मौर्य, पंकज श्रीवास्तव, बसंत लाल पटेल, संतोष प्रसाद, जयप्रकाश पटेल, दिलशाद अहमद कल्लू सहित बड़ी संख्या में भाजपा के बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads