पूरे मुल्क की शान थे आलम बदी आज़मी'— वरिष्ठ विधायक के निधन पर भावुक हुए सपा नेता आसिफ सिद्दीकी

पूरे मुल्क की शान थे आलम बदी आज़मी'— वरिष्ठ विधायक के निधन पर भावुक हुए सपा नेता आसिफ सिद्दीकी

मुंबई/आज़मगढ़। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रहे आलम बदी आज़मी के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने अपनी सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के लिए विशेष पहचान बनाई। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया।

महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी नेता आसिफ सिद्दीकी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आलम बदी आज़मी का निधन केवल समाजवादी पार्टी ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि आलम बदी आज़मी ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में ईमानदारी, सादगी और जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। यही कारण है कि उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली की चर्चा पूरे देश में सम्मान के साथ होती रही।

आसिफ सिद्दीकी ने कहा, "पूरे मुल्क की शान और ईमानदारी की मिसाल आज हमारे बीच नहीं रही। आपके जैसे व्यक्तित्व का जाना समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है। आपने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया और हमेशा गरीब, पिछड़े तथा आम लोगों की आवाज़ बनकर काम किया। आने वाली पीढ़ियां आपके आदर्शों से प्रेरणा लेती रहेंगी।"

उन्होंने दिवंगत नेता की मग़फ़िरत (क्षमा एवं उच्च स्थान) की दुआ करते हुए कहा कि अल्लाह तआला उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुकाम अता फरमाए और उनके परिवार तथा समर्थकों को इस दुख की घड़ी में सब्र प्रदान करे।

आलम बदी आज़मी उत्तर प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे। वे कई बार निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए और अपने सादगीपूर्ण जीवन, स्वच्छ छवि तथा जनता से सीधे संवाद के लिए व्यापक रूप से सम्मानित रहे। उनके निधन से समाजवादी पार्टी ने एक अनुभवी और जनप्रिय नेता खो दिया है। उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads