इलाहाबाद-झांसी खंड में भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के समर्थन में जनसंपर्क अभियान
इलाहाबाद-झांसी खंड: भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी श्री अशोक कुमार राठौर के समर्थन में एक सघन जनसंपर्क अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनील पटेल ने किया। अभियान के दौरान आदर्श इंटर कॉलेज घीनपुर, गंगाराम इंटर कॉलेज घीनपुर, सर्वोदय महाविद्यालय घीनपुर, सालिकराम सिंह इंटर कॉलेज छाताडीह, ग्रामीण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मातपुर और गंगापार प्रयागराज सहित विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों का दौरा किया गया। वहाँ सम्मानित शिक्षक बंधुओं से भेंट कर उनसे भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की गई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पासी, निमिष खत्री,पूर्व महामंत्री जयप्रकाश पटेल, ओमप्रकाश पटेल, जितेन्द्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने शिक्षक साथियों से भाजपा के प्रत्याशी के समर्थन में स्नातक मतदाताओं को प्रेरित करने का आग्रह किया। अभियान में शिक्षक शक्ति को भाजपा की शक्ति बताते हुए पहला मतदान भाजपा के नाम करने की अपील की गई।
Tags
News