लीलापुर के सराससंसारा मे श्रीराम कथा मे भक्तों ने भक्तिभाव से सुनी कथा
अरविंद दुबे
सगरासुन्दरपुर, प्रतापगढ़। क्षेत्र के सराय संसारा लीलापुर स्थित शनिदेव धाम में चल रही संगीत मयी पांच दिवसीय हनुमत कथा के पांचवे एवं विश्राम दिवस पर कथा व्यास आचार्य करुणेश जी महराज ने बताया कि हनुमान जी की आराधना से मनुष्य मे बुद्धि, बल, यश, धैर्य, निर्भयता, आरोग्यता, विवेक और वाक्य पटुत आदि गुण आ जाते है ।आगे श्री महराज ने बताया कि हनुमान जी महराज के सहयोग के बिना जीव परमात्मा के चरणो तक नही पहुँच पाता ।इस मौके पर मुख्य रूप से डा. राकेश सिंह, ओम प्रकाश पाण्डेय (अनिरुद्ध रामानुज दास ) कमलेश बहादुर सिंह, गंगेन्द्र बहादुर सिंह, अजीत सिंह, अनिल सिंह, प्रशान्त सिंह, गणेश सिंह, काशी सिंह, रमाशंकर तिवारी, अरुण ओझा, सुभम सिंह, शिव प्रसाद पांडेय, सुनील सिंह, दिनेश तिवारी, प्रधान गीता विश्वकर्मा, बीडीसी शालिनी विश्वकर्मा, प्रभाकर सिंह, विनोद सिंह, मुकेश विश्वकर्मा, कैलाश नाथ विश्वकर्मा, डा.अंकित विश्वकर्मा, गणेश मौर्य आदि भक्तों ने अमृत कथा का रस पान किया।