🚨 मोहर्रम को लेकर मऊआइमा में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिया संदेश

🚨 मोहर्रम को लेकर मऊआइमा में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिया संदेश

मऊआइमा, प्रयागराज। मोहर्रम के मद्देनज़र शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मऊआइमा कस्बे में पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा व्यापक पैदल मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च कस्बे के बहराना चौराहा, गजिया बाजार, नाटी इमली सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा।
पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम जनमानस को सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था का भरोसा दिलाया तथा लोगों से त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। पुलिस बल ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों से सहयोग बनाए रखने का भी अनुरोध किया।
इस दौरान एसीपी फूलपुर, इंस्पेक्टर मऊआइमा, कस्बा चौकी प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#UP9News #Mauaima #Prayagraj #Muharram2026 #FlagMarch #PolicePatrolling #LawAndOrder #UPPolice #PeaceAndHarmony #BreakingNews

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads