नवनिर्मित भवन के गृह प्रवेश पर श्री राम चरितमानस पाठ, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन
प्रयागराज के अरैल स्थित पुलिस चौकी के समीप सर्वेश तिवारी 'सोमू' के नवनिर्मित भवन के गृह प्रवेश के अवसर पर श्रीरामचरितमानस पाठ का भव्य आयोजन किया गया। मानस व्यास राकेश ओझा, अखिलेश मिश्रा, इंद्रमणि शुक्ला, राकेश पांडेय और राजकुमार तिवारी ने अपने मुखारविंद से श्रीरामचरितमानस का पाठ किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। इस अवसर पर पत्रकार विकास काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव एवं C News भारत के स्टेट हेड डी.के. मिश्र, प्रदेश कार्यालय प्रभारी संदीप सिंह, मंडल प्रभारी आशीष मिश्र, अजय कुमार पांडेय, पंडा गुरु, पूरण तिवारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
मानस पाठ के उपरांत भजन-कीर्तन, आरती-पूजन तथा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
Tags
News