फाफामऊ गोलीकांड का खुलासा: प्रेम संबंध में हुई घटना, दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कार बरामद

फाफामऊ गोलीकांड का खुलासा: प्रेम संबंध में हुई घटना, दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कार बरामद

प्रयागराज, 24 जून 2026। फाफामऊ थाना क्षेत्र के बेला कछार में नाबालिग लड़की पर हुए हमले की गुत्थी को गंगानगर पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस घटना को शुरुआत में अज्ञात बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से हमला बताया गया था, वह वास्तव में युवती के परिचित युवक द्वारा तमंचे से गोली चलाने के दौरान हुई थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 22 जून 2026 की शाम बेला कछार क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की घायल अवस्था में मिली थी। परिजनों की तहरीर पर थाना फाफामऊ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की मदद से मामले का खुलासा किया।
जांच में पता चला कि घायल युवती और आरोपी मो. अरबाज उर्फ डैनी पिछले लगभग एक वर्ष से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों के बीच बातचीत होती थी। घटना वाले दिन युवती ने खुद फोन कर अरबाज को बुलाया था। अरबाज अपने साथी सुहेल अहमद के साथ कार से पहुंचा और युवती को लेकर घूमने गया।
पुलिस के अनुसार शाम को दोबारा युवती अरबाज के साथ बेला कछार पहुंची। वहां टहलने के दौरान युवती ने आरोपी के पास मौजूद तमंचा देखा और उसे चलाकर दिखाने की बात कही। इस दौरान आरोपी ने पहले एक फायर हवा में करने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद दूसरा फायर युवती की ओर हो गया, जिससे गोली उसके पैर में लग गई।
गोली लगने के बाद युवती ने अपनी मां को बुलाया और अज्ञात बदमाशों द्वारा हमले की झूठी कहानी बताई। पुलिस का दावा है कि आरोपी अरबाज ने अपने परिचय का दबाव बनाकर युवती को घटना की सच्चाई छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए मजबूर किया।
हालांकि सर्विलांस जांच में घटना के समय युवती और आरोपी के बीच लगातार बातचीत होने की पुष्टि हुई। वहीं युवती की बुआ के बयान और सीसीटीवी फुटेज ने भी पूरे घटनाक्रम की परतें खोल दीं। मेडिकल जांच में भी यह स्पष्ट हो गया कि युवती को धारदार हथियार नहीं बल्कि गोली लगी थी।
पुलिस ने गुरुवार रात थाना फाफामऊ क्षेत्र के मलाक हरहर रेलवे पुल के पास से आरोपी मो. अरबाज उर्फ डैनी (19 वर्ष) और सुहेल अहमद (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त कार (UP70DQ8726) बरामद की गई।
पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई हैं और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
बरामदगी
01 अवैध तमंचा .315 बोर
02 जिंदा कारतूस .315 बोर
घटना में प्रयुक्त कार UP70DQ8726
गिरफ्तार आरोपी
मो. अरबाज उर्फ डैनी, निवासी फाफामऊ, प्रयागराज
सुहेल अहमद, निवासी डोमिनीमऊ, फाफामऊ, प्रयागराज
पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मामले का सफल अनावरण किया गया है। घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
#PrayagrajNews #Phaphamau #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #UP9News #Prayagraj #GanganagarPolice #UPNews #ViralNews

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads