📰 प्रयागराज: मऊआइमा में मोहर्रम की आठवीं का जुलूस निकला, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

📰 प्रयागराज: मऊआइमा में मोहर्रम की आठवीं का जुलूस निकला, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
प्रयागराज के मऊआइमा कस्बे में मोहर्रम की आठवीं तारीख पर अबू हलीम पट्टी से पारंपरिक जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और मातमी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पूरे क्षेत्र में गम और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जुलूस से पहले पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने कस्बे में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
पुलिस प्रशासन द्वारा मोहर्रम के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती के साथ निगरानी बढ़ाई गई है ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
#Prayagraj #Mauaima #Muharram2026 #Muharram #UPPolice #MoharramJuloos #PrayagrajNews #UP9News #BreakingNews #MauaimaNews

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads