पत्रकार विकास काउंसिल के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे सलाहकार युगल किशोर शर्मा, हुआ भव्य स्वागत
प्रयागराज से बड़ी खबर... पत्रकारों के हितों के लिए कार्यरत पत्रकार विकास काउंसिल भारत के राष्ट्रीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां संगठन के नव नियुक्त सलाहकार अधिवक्ता युगल किशोर शर्मा का भव्य स्वागत किया गया।
प्रयागराज के अरैल नैनी स्थित पत्रकार विकास काउंसिल भारत के राष्ट्रीय कार्यालय में संगठन के सलाहकार अधिवक्ता युगल किशोर शर्मा के आगमन पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव डी.के. मिश्र एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी संदीप सिंह की मौजूदगी में उन्हें अंगवस्त्र, बैच और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बताया गया कि राष्ट्रीय कोर कमेटी एवं राष्ट्रीय संरक्षक लखन लाल मिश्र की सहमति से अधिवक्ता युगल किशोर शर्मा को संगठन का सलाहकार नियुक्त किया गया है। स्वागत समारोह के बाद आयोजित बैठक में उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार भी सौंपा गया।
इस दौरान संगठन की भावी योजनाओं और पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रदेश पूर्वांचल सचिव डॉ. अरविंद कुमार, मंडल प्रभारी आशीष मिश्र तथा बुंदेलखंड प्रदेश प्रभारी अरुणेश त्रिपाठी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
पत्रकार विकास काउंसिल भारत के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित इस सम्मान समारोह को संगठन की मजबूती और विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कैमरामैन/रिपोर्ट: UP9 News, प्रयागराज।
Tags
News