प्रधानों ने सुरेंद्र चौधरी से की मुलाकात, कार्यकाल बढ़ने पर जताया आभार

प्रधानों ने सुरेंद्र चौधरी से की मुलाकात, कार्यकाल बढ़ने पर जताया आभार
प्रयागराज, 28 मई। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने और उनके कार्यकाल को बढ़ाए जाने के फैसले से सोरांव विधानसभा क्षेत्र के प्रधानों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम प्रधानों ने सदस्य विधान परिषद सुरेंद्र चौधरी से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया।
एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने से गांवों के विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी और प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार का ठहराव नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि अनुभवी प्रधानों के नेतृत्व में गांवों का सर्वांगीण और रचनात्मक विकास तेजी से आगे बढ़ेगा। साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी बेहतर समन्वय बना रहेगा, जिससे योजनाओं का लाभ आम जनता तक सुचारू रूप से पहुंचेगा।
इस दौरान उपस्थित प्रधानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का यह निर्णय ग्रामीण विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोहिणी ग्राम नेवादा, शंभू नाथ ग्राम हरदी, प्रदीप कुमार ग्राम कमाईपुर, संदीप ग्राम जगदीशपुर, लीलावती ग्राम पचदेवरा, कपूर चंद्र ग्राम निखिलपुर, राजेश कुमार ग्राम यादवपुर, ओमप्रकाश ग्राम भगवतीपुर तथा घनश्याम यादव ग्राम सराय बाजू सहित बड़ी संख्या में प्रधान मौजूद रहे। सभी प्रधानों ने सदस्य विधान परिषद सुरेंद्र चौधरी को माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads