प्रयागराज : पत्रकार विकास काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव पहुंचे बागेश्वर धाम

प्रयागराज : पत्रकार विकास काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव पहुंचे बागेश्वर धाम
पुरुषोत्तम मास शुक्ल पक्ष के पावन अवसर पर पत्रकार विकास काउंसिल भारत के राष्ट्रीय महासचिव एवं C News Bharat के स्टेट हेड डी. के मिश्र प्रयागराज मंडल की टीम के साथ मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम पहुंचे।
बागेश्वर धाम पहुंचने के बाद डी. के मिश्र एवं उनकी टीम ने बालाजी सरकार की आरती में भाग लिया और विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने देश में सुख-समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना की।
दर्शन पूजन के उपरांत सभी पदाधिकारियों ने अन्नपूर्णा प्रसाद भंडार में प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक यात्रा में पत्रकार विकास काउंसिल की प्रयागराज मंडल टीम भी मौजूद रही।
इस अवसर पर बुंदेलखंड प्रभारी अरुणेश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष लोकेश तिवारी, मंडल प्रभारी आशीष मिश्र, सुरेश यादव एवं निखिल कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल के बीच आयोजित इस यात्रा को लेकर पदाधिकारियों में उत्साह देखने को मिला। पत्रकार विकास काउंसिल के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संदेश जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads