प्रयागराज: छिनैती करने वाले 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व बाइक बरामद

प्रयागराज: छिनैती करने वाले 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व बाइक बरामद

प्रयागराज के गंगानगर जोन अंतर्गत थाना उतरांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने छिनैती की वारदात को अंजाम देने वाले दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त और अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में तथा पुलिस उपायुक्त गंगानगर और अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण में की गई। सहायक पुलिस आयुक्त हंडिया के नेतृत्व में थाना उतरांव पुलिस टीम ने कसियापुर हाईवे फ्लाईओवर के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अर्जुन सिंह (21 वर्ष) निवासी फाजिलाबाद उर्फ कालूपुर, थाना बहरिया और सोनू बैगा (26 वर्ष) निवासी ग्राम अजना, थाना हंडिया के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों ने 27 अप्रैल 2026 को ग्राम वलिपुर में एक व्यक्ति से मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे।
इस मामले में थाना उतरांव में पहले से मुकदमा दर्ज था, जिसमें अब बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी में एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और UP 70 EV 2897 नंबर की मोटरसाइकिल शामिल है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी सोनू बैगा पर पहले से आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज है, जिससे उसका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार चौबे, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, उपनिरीक्षक अवनीश कुमार यादव, मो. इमरान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads