मऊआइमा के बटहा में भाजपा का जश्न: तीन राज्यों में जीत पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां!!
प्रयागराज | मऊआइमा (बटहा):
मऊआइमा क्षेत्र के बटहा स्थित तालिब पत्रकार के मीडिया कार्यालय पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तीन राज्यों में पार्टी की सरकार बनने की खुशी में जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और खुशी का इज़हार किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष शम्भुनाथ पटेल ने कहा कि पार्टी ने पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जो संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में भी उत्तर प्रदेश में भाजपा पुनः सरकार बनाएगी।
इस मौके पर मंडल प्रभारी मिठाई लाल, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष असद उल्लाह, मंडल मंत्री तालिब अंसारी, मंडल महामंत्री चमन जी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा अशीष पत्रकार, दीपक पत्रकार, विक्रम सिंह, राजेन्द्र यादव, अबू तलहा और मोहम्मद इम्तियाज सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
जश्न के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों व नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन दोहराया।
Tags
उत्तर प्रदेश