प्रयागराज पहुंचे पत्रकार विकास काउंसिल के राष्ट्रीय संरक्षक, विश्वविद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

प्रयागराज पहुंचे पत्रकार विकास काउंसिल के राष्ट्रीय संरक्षक, विश्वविद्यालय में हुआ भव्य स्वागत
प्रयागराज। पत्रकार विकास काउंसिल भारत के राष्ट्रीय संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार मान्यता प्राप्त लखन लाल मिश्र सोमवार को प्रयागराज पहुंचे। उनके प्रयागराज विश्वविद्यालय पहुंचने पर पत्रकार विकास काउंसिल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया।
राष्ट्रीय महासचिव डी.के. मिश्र एवं राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी संदीप सिंह के सानिध्य में राष्ट्रीय संरक्षक लखन लाल मिश्र का अंगवस्त्र, बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पत्रकार विकास काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव एवं सी न्यूज भारत के स्टेट हेड डी.के. मिश्र ने वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त समिति, लखनऊ के सदस्य शेखर पंडित को भी अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकार विकास काउंसिल के आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिवेशन की तैयारियों एवं संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में काउंसिल के राष्ट्रीय सलाहकार एवं मंडल प्रभारी प्रयागराज आशीष मिश्र, मंडल अध्यक्ष लोकेश तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता जयप्रकाश मिश्र, बुंदेलखंड प्रभारी अरुणेश त्रिपाठी, प्रयागराज महानगर उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहम्मद शरीफ, जिला सचिव अनुपम पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा, जी.एन. वैश्य, सलमान अहमद सहित काउंसिल के तमाम पदाधिकारी एवं साथी मौजूद रहे।
बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और पत्रकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ तैयारियां करने पर जोर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads