चित्रकूट: SSC CGL परीक्षा में प्रियांशु उपाध्याय बने GST अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर
चित्रकूट जिले के ग्राम पंचायत हनुवा के होनहार युवक प्रियांशु उपाध्याय ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC CGL) की परीक्षा में सफलता हासिल कर GST विभाग में इंस्पेक्टर (Inspector – GST) पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से परिवार, गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रियांशु की सफलता पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं और लोग उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
प्रियांशु के बड़े भाई विनोद उपाध्याय ने बताया कि इस सफलता के पीछे उनका कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास है। उन्होंने कहा कि प्रियांशु शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उनका सपना सरकारी सेवा में जाकर देश की सेवा करना था, जिसे उन्होंने अब साकार कर दिखाया है।
परिजनों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने इस उपलब्धि को पूरे समाज के लिए गर्व का विषय बताया है। उनका कहना है कि प्रियांशु की सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
प्रियांशु उपाध्याय की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
Tags
उत्तर प्रदेश