प्रयागराज: नैनी के रामनगर में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा

प्रयागराज: नैनी के रामनगर में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा
प्रयागराज के नैनी क्षेत्र से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है, जहां रामनगर चौराहा स्थित चक दाऊद नगर में आज बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया। इस शाखा के शुरू होने से स्थानीय लोगों को अब बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
उद्घाटन समारोह आज दोपहर 3 बजे गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मिथिलेश कुमार (महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, वाराणसी), चंद्रकांत चक्रवर्ती (क्षेत्रीय प्रमुख, प्रयागराज द्वितीय क्षेत्र) और नैनी सेंट्रल जेल के अधीक्षक विजय विक्रम सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
नई शाखा के खुलने से क्षेत्रवासियों को खाता खोलने, लोन सुविधा, एटीएम सेवा सहित अन्य बैंकिंग सेवाएं अब स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। इससे लोगों का समय और संसाधन दोनों की बचत होगी। इस पहल को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम में नैनी वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अंकित पाराशर, पवन यादव, गुरुप्रसाद राव, शैलेन्द्र गौतम (ब्रांच हेड), अरुण यादव, डी.के. मिश्र (राष्ट्रीय महासचिव, पत्रकार विकास काउंसिल), बबिता शर्मा, नीलम मिश्रा और संदीप सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने इस नई शाखा के उद्घाटन को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads