मऊआइमा मेा अलविदा और ईद की नमाज को लेकर पुलिस ने की बैठक, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

मऊआइमा में अलविदा और ईद की नमाज को लेकर पुलिस ने की बैठक, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील 
प्रयागराज (मऊआइमा):
जनपद प्रयागराज के गंगानगर क्षेत्र अंतर्गत मऊआइमा थाना क्षेत्र में आगामी जुम्मा अलविदा और ईद-उल-फितर की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में थाना क्षेत्र की मस्जिदों और ईदगाह के इमाम, मौलवी, मुफ्ती तथा नगर पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सभी धर्मगुरुओं और जिम्मेदार लोगों को शासन द्वारा जारी आदेशों और दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। साथ ही त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। बैठक में मौजूद लोगों से किसी प्रकार की समस्या के बारे में पूछा गया, जिस पर किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई समस्या नहीं बताई गई।
इस अवसर पर थाना प्रभारी मऊआइमा पंकज अवस्थी ने जुम्मा अलविदा और ईद की नमाज के दौरान व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मस्जिदों के इमाम और मौलानाओं से चर्चा की। उन्होंने कहा कि त्योहार के मौके पर बड़ी संख्या में नमाजी मस्जिदों में पहुंचते हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा।
बताते चलें कि रमजान के पाक महीने के आखिरी शुक्रवार को जुम्मा अलविदा की नमाज अदा की जाती है, जिसे इस्लाम में खास महत्व दिया जाता है। इस दिन मस्जिदों में नमाजियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहती है।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष शोएब अंसारी, मस्जिदों के इमाम, मौलवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि जुम्मा अलविदा और ईद की नमाज आपसी भाईचारे और शांति के साथ संपन्न कराई जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads