बटहा में तालिब पत्रकार ने कराया रोजा इफतार, भारी संख्या में लोग मौजूद रहे
मऊआइमा बटहा में बुधवार को रोजा इफतार का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने हिस्सा लिया, रमजान के महीने में रोजेदारों का अफतार कराना बड़ा सवाब का काम माना जाता है, यह इफ्तार तालिब पत्रकार मीडिया जिला उपाध्यक्ष के देखरेख मे कराया गया। रोजा इफ्तार में सैकड़ों लोगों ने रोजेदार शामिल हुए, और एक साथ बैठकर रोज़ा इफ्तार किया गया। इफ्तार में खजूर फल फ्रूट बिरयानी व आदि का लुत्फ उठाया गया। इफ्तार के बाद रोजेदारों ने नमाज पढ़कर अल्लाह से अमन चैन सुकून की दुआ मांगी। रोजा खोलने के बाद ग्रामीणों ने अफतार कराने वाले को शुक्रिया अदा किया, रोजेदारों को अफतार कराना बड़ा सवाब अहमियत माना जाता है, तालिब पत्रकार ने कहा रमजान का महीना इबादत का महीना है इस महीना में आपसी प्रेम भाईचारा मोहब्बत सामाजिक एकता को मजबूत करने का पैगाम देता है, इस अवसर पर, हाफिज अब्दुल्ला, हाफिज साद, हाफिज अयान, हाफिज सैफ,अहमद मुकादम, जिला पंचायत सदस्य कमरूल हसन, पूर्व प्रधान अतिबल , पूर्व प्रधान लाल बाबू, मोहम्मद शाहिद अधिवक्ता, आदिल पत्रकार, रिजवान पत्रकार, राजेश पत्रकार, तालिब पत्रकार, मोहम्मद जमील, मोहम्मद महताब, राजू सलमानी, राज कुमार सदस्य, प्रधान प्रत्याशी विजय गौतम सहित सैकड़ों लोग अफतार में शामिल रहे। रोजेदारों ने कहा कि ऐसे आयोजन से हमेशा भाईचारा कायम रहता है।
Tags
News