प्रयागराज: साइबर फ्रॉड के 25 हजार रुपये मऊआइमा पुलिस ने पीड़ित के खाते में कराए वापस
प्रयागराज। थाना मऊआइमा पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से कटे 25,000 रुपये वापस कराए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार, मऊआइमा थाना क्षेत्र के आजमपुर निवासी फरोग महमूद अंसारी पुत्र मंजूर अहमद अंसारी के खाते से साइबर ठगों द्वारा 25,000 रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई थी। इस संबंध में पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त एवं अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त गंगानगर और अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के नेतृत्व में मऊआइमा थाने की साइबर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप पीड़ित के खाते से फ्रॉड हुई पूरी 25,000 रुपये की धनराशि वापस करा दी गई।
राशि वापस मिलने के बाद पीड़ित फरोग महमूद अंसारी ने थाना मऊआइमा पुलिस और प्रयागराज पुलिस का आभार व्यक्त किया।
धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक पंकज अवस्थी, थाना मऊआइमा
वरिष्ठ उपनिरीक्षक बालेन्द्र सिंह
उपनिरीक्षक आयुष सिंह
उपनिरीक्षक विवेक कुमार
Tags
उत्तर प्रदेश