📰 मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक
प्रयागराज/मऊआइमा | दिनांक: 01 नवंबर 2025
थाना मऊआइमा, कमिश्नरेट प्रयागराज के अंतर्गत इंपीरियल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, ब्लॉक बाजार चौराहे पर और हरखपुर चौराहे पर आज मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम — उपनिरीक्षक विवेक कुमार राय, उपनिरीक्षक आकांक्षा द्विवेदी, उपनिरीक्षक शालू रावत, उपनिरीक्षक पूजा पाण्डेय, महिला कांस्टेबल सुधा गौड़, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह, कांस्टेबल ओम प्रकाश एवं गोरेलाल द्वारा विद्यालय की बालिकाओं व महिलाओं को महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
टीम ने सुकन्या समृद्धि योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, सामूहिक विवाह योजना तथा आयुष्मान भारत योजना जैसी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा की।
इसके साथ ही वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, फायर ब्रिगेड 101 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को good touch और bad touch की समझ दी गई तथा साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों पर चर्चा की गई। साथ ही टीम द्वारा नए आपराधिक कानूनों की मुख्य जानकारियां भी साझा की गईं।
मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
Tags
उत्तर प्रदेश