प्रयागराज: मूर्ति विसर्जन जुलूस में कार ने मारी टक्कर, कई लोग घायल – पुलिस बनी मसीहा
प्रयागराज, 02 अक्टूबर 2025।
मऊआइमा थाना क्षेत्र के ब्लॉक चौराहा पर बड़ा हादसा हो गया। ग्राम सुल्तानपुर खास के ग्रामीण, महिलाएँ और पुरुष मूर्ति विसर्जन हेतु ग्राम हरखपुर जा रहे थे कि तभी अचानक वाहन संख्या UP 70 FB 1760 (Mahindra SUV 300) अनियंत्रित होकर भीड़ में जा घुसी। पीछे से हुई इस जोरदार टक्कर में कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊआइमा पहुंचा | कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी
घायलों की सूची
1. संजना पुत्री संपति राम, उम्र 20 वर्ष
2. नैन्सी पटेल पुत्री फूलचंद, उम्र 14 वर्ष
3. शिखा पटेल पुत्री रामनरेश पटेल, उम्र 14 वर्ष
4. राधिका गौतम पुत्री सुरेंद्र प्रताप गौतम, उम्र 16 वर्ष
5. रूपा पटेल पुत्री रामचंद्र पटेल, उम्र 17 वर्ष
6. ललिता पटेल पुत्री रामप्रताप पटेल, उम्र 19 वर्ष
7. धनराजी पत्नी कमल सिंह, उम्र 35 वर्ष
8. पूजा पटेल पुत्री रामपूजन पटेल, उम्र 15 वर्ष
9. राधा पटेल पुत्री कमल सिंह पटेल, उम्र 16 वर्ष
10. राम लोटन पुत्र स्व. राम दुलार पासी, उम्र 58 वर्ष
सभी घायल सुल्तानपुर खास थाना मऊआइमा एवं लोकापुर थाना मऊआइमा के निवासी बताए गए हैं।
इलाज और स्थिति
रेफर किए गए: संजना गुप्ता, राम लोटन, रूपा, पूजा।
डिस्चार्ज किए गए: ललिता पटेल, रीता पटेल, राधा पटेल, नैन्सी पटेल, शिखा पटेल, राधिका गौतम, धनराजी।
घायलों का इलाज सीएचसी मऊआइमा में चल रहा है।
पुलिस ने दिखाई इंसानियत
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घटना के दौरान पुलिसकर्मियों ने घायल व्यक्ति को कंधे पर उठाकर गाड़ी में बिठाया और तुरंत अस्पताल रवाना किया। पुलिस के इस मानवीय पहल की तस्वीर सामने आने के बाद लोगों ने जमकर सराहना की।
शांति व्यवस्था
पुलिस बल मौके पर मौजूद है और शांति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।
Tags
उत्तर प्रदेश