प्रयागराज : दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
प्रयागराज, 07 सितम्बर 2025।
कमिश्नरेट प्रयागराज की थाना थरवई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म से जुड़े मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस आयुक्त एवं अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त गंगानगर और अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आज दिनांक 07 सितम्बर 2025 को थाना क्षेत्र के ग्राम बलीपुर तिराहे के पास से अभियुक्त को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुरेन्द्र कुमार यादव पुत्र राधेश्याम यादव, निवासी वीरभद्रपुर उर्फ कलीपुर, थाना बहरिया, कमिश्नरेट प्रयागराज के रूप में हुई है। अभियुक्त की उम्र लगभग 21 वर्ष बताई जा रही है।
संबंधित मामला
अभियुक्त के खिलाफ थाना थरवई में मु0अ0सं0-259/2025 दर्ज है, जिसमें धारा 69 भा0न्या0सं0, 5/6 पॉक्सो एक्ट तथा 3(2)(V) एस0सी/एस0टी एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्र0नि0 ओम प्रकाश, थाना थरवई
उ0नि0 अंकित कुमार यादव, थाना थरवई
उ0नि0 सोनू कुमार, थाना थरवई
उ0नि0 अमित कुमार चौब, थाना थरवई
हे0का0 सतेन्द्र सिंह, थाना थरवई
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की है।
Tags
क्राइम