मऊआइमा RAF के जवानों ने दंगे की स्थिति से निपटने के लिए किया अभ्यास
प्रयागराज के मऊआइमा में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रैपिड एक्शन फ़ोर्स के जवानों ने किया अभ्यास पुलिस के जवान भी रहे मौजूद. मऊआइमा थाना क्षेत्र में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने एक्सरसाइज कर किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लिया,इस एक्सरसाइज में मऊआइमा पुलिस ने भी भाग लिया,असिस्टेंट कमांडेंट राजेश कुमार ने बताया किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जवान हमेशा तैयार रहते हैं, अगर किसी क्षेत्र में कोई घटना होती है तो जवान कितनी देर में उस लोकेशन पर पहुंच सकते हैं और हालात पर कैसे काबू पाया जा सकता है, इसी का अभ्यास चलता रहता है,आज मऊआइमा में अभ्यास किया गया है,
Tags
शहर और राज्य