Atiq Ahmad की बहन बरेली में मौजूद,अशरफ को लेने पहुंची Prayagraj Police,भाई का एनकाउंटर हो सकता है

मुदस्सिर खान प्रयागराज :
{अशरफ की बहन आयशा नूरी ने मीडिया से बात करते हुए क्या कहा }  उमेश पाल हत्याकांड में माफ़िया अतीक के भाई अशरफ को पेशी पर सी जे एम कोर्ट लेने गई पुलिस अभी तक अशरफ को लेकर बरेली जेल से नही निकली है |बरेली से प्रयागराज आने में करीब 7 से 8 घण्टे का वक्त लगता है ऐसे में आज अशरफ की पेशी सम्भव नही है । पुलिस  अशरफ को वारंट बी के तहत प्रयागराज की सी जे एम कोर्ट में पेश करेगी अब संभावना है कि अशरफ को सोमवार को अदालत में पुलिस पेश  करे । उधर बरेली  जेल के बाहर आशरफ़ पत्नी और बहन भी मौजूद है जो अशरफ के काफिले के पीछे पीछे प्रयागराज तक आने के लिए इंतज़ार कर रही है।
अशरफ की पत्नी और बहन बरेली में ही डटे हैं जो पुलिस के काफिले के साथ प्रयागराज आने का इंतजार कर रहे हैं,अतीक-अशरफ की बहन आयशा नूरी ने एक बार फिर एनकाउंटर का जिक्र किया है आयशा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि अशरफ की जान को खतरा है, एसटीएफ के बड़े अधिकारी ने अशरफ को धमकी दी है

{प्रयागराज मऊआइमा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए RAF के जवानों ने किया अभ्यास} देखें पूरी रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads