प्रयागराज घंटाघर के पास मार्केट में लगी भीषण आग दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

मुदस्सिर खान : प्रयागराज के नेहरू कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, कई दुकानें आईं चपेट में
प्रयागराज शहर के पुराने इलाके चौक में घंटाघर स्थित नेहरू कॉम्प्लेक्स में शनिवार सुबह आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सी एफ ओ राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि सुबह घंटाघर स्थित नेहरू कॉम्प्लेक्स में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि पुराने चौक स्थित नेहरू कॉम्प्लेक्स में सुबह के समय दुकानें बंद होने से किसी जनहानि की आशंका नहीं है। हालांकि दमकल कर्मी आग बुझाने में लगी हैं।नेहरू कॉम्प्लेक्स में 200 से अधिक दुकानें है|

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads