उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के भाई अशरफ को बरेली जेल लेने पहुंची पुलिस

{मुदस्सिर खान प्रयागराज}

:उमेश पाल मर्डर केस मे बाहुबली माफिया अतीक अहमद के भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ को लेने बरेली जेल लेने पहुंची प्रयागराज पुलिस
थोड़ी देर में बरेली जेल से प्रयागराज के लिए रवाना होगी पुलिस|कल होनी है,अशरफ की सीजेएम कोर्ट में पेशी
सीजेएम कोर्ट में पेशी करा कर उमेश पाल मर्डर केस में अशरफ का ज्यूडिशियल रिमांड कराएगी पुलिस|ज्यूडिशियल रिमांड मंजूर होते ही उमेश पाल मर्डर केस में पूछताछ के लिए अशरफ को अपनी कस्टडी में मांगेगी पुलिस|
पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ को 14 दिनों की कस्टडी रिमांड मांग सकती है पुलिस|
प्रयागराज पुलिस ने अशरफ को बरेली जेल से लाने के लिए प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट से 28 मार्च को ही हासिल किया था आदेश|अशरफ को प्रयागराज लाए जाने और कस्टडी रिमांड मांगे जाने से बढ़ेंगी अतीक अहमद के परिवार की मुश्किलें
अशरफ ने प्रयागराज से जाते वक्त कहा था कि एक अधिकारी ने,दो हफ्तों  में वापस यहां बुला कर मारने की धमकी दी है
अशरफ के बाद अब कभी भी माफिया अतीक अहमद को भी साबरमती जेल से दोबारा प्रयागराज लाया जा सकता है|
अतीक अहमद और अशरफ दोनों ही उमेश पाल मर्डर केस में नामजद आरोपी हैं|अतीक और अशरफ के प्रयागराज लाए जाने के बावजूद उमेश पाल मर्डर केस में पुलिस द्वारा रिमांड मे नहीं लिए जाने पर उठाए जा रहे थे सवाल?

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads