मऊआइमा पूर्व चेयरमैन मोहम्मद नोमान की पत्नी जीनत नोमान जल्द ही कर सकती हैं चुनाव लड़ने का ऐलान.



मऊआइमा पूर्व चेयरमैन की पत्नी चुनावी मैदान में.क्या बदलेगा समीकरण

प्रयागराज मऊआइमा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पूर्व चेयरमैन की पत्नी कर सकती हैं दावेदारी. नगर निकाय चुनाव को लेकर यूपी की सबसे पुरानी नगर पंचायत में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

गली नुक्कड़ मोहल्लों में चुनावी चर्चाएं तेज हो गई है बस आरक्षण का इंतजार





मऊआइमा के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय हाजी मोहम्मद नोमान की पत्नी जीनत नोमान अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए मन बना चुकी है। सूत्रों की माने तो जल्द ही इसकी घोषणा भी हो सकती है: पूर्व चेयरमैन के आवास पर बैठकों का दौर जारी है। जानकारी के मुताबिक जीनत नोमान ने चुनाव लड़ने का मन बना लिया है और जल्द ही इसकी घोषणा भी हो सकती है। मौजूदा समय में फातिमा अंजुम नगर पंचायत अध्यक्ष हैं। इसके पहले 2007/2012 में लगातार दो बार शोएब अंसारी ने जीत हासिल की थी। 2017 के चुनाव में महिला सीट होने की वजह से शोएब अंसारी की पत्नी फातिमा अंजुम ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2022 चुनाव में शोएब अंसारी की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। दावेदारों की बात करें तो निमिष खत्री मोहम्मद नौशाद राइन अयूब अंसारी के नाम की चर्चा भीी जोरो पर है !

जातिगत समीकरण की बात करें तो मऊआइमा मुस्लिम बहुलक्षेत्र है ! जिसमें अंसारी मतदाता सबसे ज्यादा है अंसारी मतदाताओं का झुकाव ही चुनाव के नतीजे बदलने के लिए काफी है. पूर्व चेयरमैन शोएब अंसारी की पकड़ अंसारी मतदाताओं में सबसे अधिक है.

2002 में अध्यक्ष पद के चुनाव में स्वर्गीय हाजी मोहम्मद नोमान ने रशीद अंसारी को हराकर जीत हासिल की थी !

उम्मीदवार आरक्षण आने का इंतजार कर रहे हैं ऐसे में अगर जीनत नोमान चुनावी मैदान में आती है तो कुछ भी कहना संभव नहीं है जीनत नोमान के आने से चुनावी समीकरण बदल सकते हैं!



Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads