जाम के झाम में मऊआइमा

जाम के झाम में मऊआइमा रेलवे क्रॉसिंग पर घंटों फंसे रहते हैं राहगीर


 



प्रयागराज मऊआइमा रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या से जूझ रहे हैं राहगीर.


ट्रेनों के गुजर जाने के बाद भी जाम के झाम में फंसे रहते हैं लोग रेलवे क्रॉसिंग पर बड़े-बड़े गड्ढे और टूटी-फूटी सड़क ने राहगीरों की समस्या बढ़ा दी है! आए दिन दोपहिया वाहन सवार रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय गिरकर चोटिल भी हो रहते हैं.वही ई रिक्शा चालकों का और ठेला ट्राली वालों का तो रेलवे क्रॉसिंग से गुजरना बड़ी चुनौती साबित हो रहा है जरा सी लापरवाही होने पर ई-रिक्शा हो या फिर ट्राली बड़े-बड़े गड्ढों की वजह से पलट जाते हैं. रेलवे क्रॉसिंग पर गड्ढे हादसे को दे रहे दावत. मऊआइमा रेलवे स्टेशन रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का कार्य चल रहा है.लेकिन अभी तक जिम्मेदारों ने आंखें बंद कर रखी है


मऊआइमा कस्बे में सड़क चौड़ीकरण का कार्य अधूरा रह गया तंग सड़क के कारण कस्बे में हर रोज जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है ऐसे में मऊआइमा कस्बे से थाना चौराहा जाने का एक ही मुख्य मार्ग है रेलवे क्रॉसिंग ट्रेनों के आवागमन के बाद भी जाम की वजह से रेलवे क्रॉसिंग पर फंसे रहते हैं लोग.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads