कटरा मेदनीगंज नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल
प्रतापगढ़ कटरा मेदनीगंज नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आज सभासद एसोसिएशन की तरफ से प्रदर्शन किया गया है. सभासदों ने अपना विरोध जताते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर तैनात लिपिक हीरालाल यादव को हटाने की मांग की है वही अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी पर मिलीभगत के चलते भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया है!
नगरपंचायत कार्यालय परिसर में आज सभासद एसोसिएशन की तरफ से भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना विरोध जताते हुए शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया गया है.
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बीते 14 वर्षों से दूसरे जनपद के लिपिक हीरालाल यादव बिना वेतन के कटरा मेदनीगंज नगर पंचायत कार्यालय पर कार्यरत है, लिपिक की मिलीभगत से ही नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल चल रहा है.
सभासदों ने अपना विरोध जताते हुए नगर पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग की है और कार्यालय पर तैनात लिपिक हीरालाल यादव को तत्काल हटाने की मांग भी की है
नाराज सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा है: जिसमें जांच के बाद कार्रवाई की मांग की गई है
मोहम्मद साजिद संगम लाल गुप्ता मोहम्मद सदन तबारक हुसैन रवि साहू संतोष कुमार अख्तर अली रहे मौजूद
Tags
उत्तर प्रदेश