जेब कतरों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के अंदर रिटायर्ड शिक्षक के बैग को ब्लेट से काटकर 14 हजार रुपये किये पार
👉पीड़ित ने अज्ञात जेब कतरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चोरी किये 14 हजार रूपये बरामद कराने की है माँग
संवाददाता
लालगंज(रायबरेली)। लालगंज कोतवाली के अन्तर्गत कस्बे के करुणा बाजार चौराहे निकट के स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के अंदर कटी फटी नोटों को बदलने के दौरान कैश काउंटर पर खड़े पूर्व प्रधानाध्यापक राज कुमार पाण्डेय के बैग को अज्ञात जेब कतरों ने ब्लेट से काटकर 14 हजार रुपये पार कर दिये। पीड़ित रिटायर्ड शिक्षक ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस लालगंज को दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
जानकारी के मुताबिक़ गंगागंज गेगासों निवासी 85 वर्षीय पूर्व प्रधानाध्यापक राज कुमार पाण्डेय पुत्र स्व0 भगवती प्रसाद पाण्डेय ने कोतवाली पुलिस लालगंज को तहरीर देकर बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा लालगंज में बुधवार को समय करीब 12 बजकर 58 मिनट पर बैंक से 35 हजार रूपये निकाले। जिसमें 50-50 रूपये के नोटों की 5 हजार की गड्डी में 50-50 रूपये की 20 नोटें कटी फटी दे दिया। पीड़ित ने ही बताया कि कटी फटी नोटों को कैश काउंटर पर बदलने के दौरान अज्ञात जेब कतरों ने बैग को ब्लेट से काट कर 14 हजार रूपये पार कर दिये। पीड़ित जब कैश काउंटर से जाने लगा तो देखा कि बैग फटा है। खोलकर देखा तो 14 हजार रूपये गायब हैं। पीड़ित ने तत्काल घटना की जानकारी बैंक प्रबंधन को दिया। बैंक प्रबंधन ने पुलिस को बुलाकर बैंक के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। जिसमें बैंक के गेट से रोड पर जेब कतरे पूरब दिशा की ओर भागते दिखाई दिये। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस लालगंज को तहरीर देकर अज्ञात जेब कतरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चोरी किये 14 हजार रूपये बरामद कराने की माँग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है।
____________इनसेट_______
बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा लालगंज में जेब कतरों के हौसले बुलन्द
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा लालगंज के अंदर जहाँ पब्लिक रहती है सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवाये गये हैं। जिससे जेब कतरों के हौसले बुलन्द हैं और दिन दहाड़े बैंक के अंदर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं त्योहारों पर बैंक की शाखाओं में लेनदेन अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में जेब कतरों समेत असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो जाते हैं। इन पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे महत्वपूर्ण हैं। बुधवार को जेब कतरों ने रिटायर्ड शिक्षक के बैग को काटकर 14 हजार रूपये पार किये जाने की सूचना पर जब बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा लालगंज में सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल करने पुलिस पहुंची तो बैंक के अंदर कर्मचारियों की तरफ सीसीटीवी कैमरे हुए मिले लेकिन जिधर पब्लिक रहती सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे मिले। बैंक के अंदर तीसरी आंख न होने से जेब कतरों द्वारा की जा रही चोरी की घटनाओं पर बैंक प्रबन्धन का नजर रख पाना मुश्किल लग रहा है।
Tags
क्राइम