आईपीएस चिराग जैन के नाम से ही अपराधियों का दिन का चैन और रात की नींद हराम

आईपीएस चिराग जैन के नाम से ही अपराधियों का दिन का चैन और रात की नींद हराम 

सीओ सोरांव का कार्यभार संभालते ही लोगों ने किया वेलकम 

प्रयागराज 2020 बैच के तेजतर्रार इमानदार आईपीएस चिराग जैन ने कुछ दिन पहले ही सीओ सोरांव का कार्यभार संभाला है.चिराग जैन के नाम से ही अपराधियों में मची भगदड़ तो सोरांव के लोग कर रहे हैं वेलकम. 

सोशल मीडिया पर छाए चिराग जैन!



तबादले की सूची जारी होते ही चिराग जैन सोशल मीडिया पर छा गए. बीजेपी आईटी सेल जिला संयोजक निमिष खत्री ने ट्विटर पर लिखा. आईपीएस चिराग जैन के नाम से ही अपराधियों में मची हाय तौबा। तो कुछ लोगों ने किया स्वागत | वही सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने लिखा कि चिराग जैन का नाम सुनते ही अपराधियों में भगदड़ मच गई | बताते चलें कि घूरपुर थाना प्रभारी रहते हुए चिराग जैन ने अपराधियों की कमर तोड़ कर रख दी थी. चिराग जैन के नाम से ही अपराधी कांपते थे | सख्त और स्मार्ट पुलिसिंग के लिए जाने जाने वाले चिराग जैन ने घूरपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों पर लगाम लगाने के साथ ही अपनी इमानदार छवि से पुलिस पर लोगों का विश्वास बढ़ाया|

घूरपुर से ट्रांसफर के समय चिराग जैन से मिलने को स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी.

चिराग जैन उस समय सुर्खियों में आए जब घूरपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर सुरजीत नामक युवक अपने साथ ले गया | किशोरी को ढूंढने में पुलिस के हाथ पांव फूल गए थे लेकिन आरोपी का कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था सुरजीत ने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया था जिससे सुरजीत तक पहुंचना पुलिस के लिए मुश्किल साबित हो रहा था, फेसबुक पर आरोपी एक्टिव था जिसके बाद चिराग जैन के नेतृत्व में पुलिस ने फेसबुक पर एक युवती की फर्जी आईडी बनाई और सुरजीत को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी आरोपी ने लड़की समझकर फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली और पुलिस के जाल में फंसता गया. जिससे पुलिस ने सकुशल किशोरी को मुंबई से बरामद कर इस घटना का सफल अनावरण किया.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads