Prayagraj आप यूथ जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई संपन्न
byUP 9 NEWS-
0
र
आज आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय नैनी में आम आदमी पार्टी प्रयागराज यूथ विंग जिला कार्यकारिणी की बैठक काशी प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष पवन तिवारी , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर अल्ताफ अहमद और यूथ जिला अध्यक्ष विशाल सिंह यादव के सानिध्य में सम्पन्न हुई।
यूथ जिला अध्यक्ष विशाल सिंह यादव ने सभी विधान सभाओं के प्रभारी नियुक्त किए ।
आगामी नगर निगम के चुनाव हेतु जिलाध्यक्ष प्रयागराज डॉक्टर अल्ताफ अहमद और काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी ने युवाओं को पूर्णतया भागीदारी देने हेतु प्रेरित किया तथा सभी ने पूरी लगन और मेहनत से पार्टी को अग्रिम चुनाव की तैयारी में लगने का संकल्प लिया।
आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर नए साथियों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
इस दौरान यूथ विंग महा सचिव अमित यादव, जिला उपाध्यक्ष राहुल सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष सौरभ सेठ, जिला उपाध्यक्ष देवानंद यादव, जिला सचिव रविकांत सिंह,जिला सचिव सुमित निषाद, जिला कार्य कार्य कारिणी सदस्य अभय सिंह, नमन सिंह, सचिन पटेल, संदीप गौतम, मदन यादव , अमन मिश्रा, आबिद सिद्दीकी, अमन तिवारी, आशुतोष पटेल, देवेश, यूथ मीडिया प्रभारी सिंघम राहुल पांडे, यूथ कोषाध्यक्ष सिंघम अनीष सिंह के साथी मौजूद रहे।