प्रयागराज आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकारिणी की बैठक हुई संपन्न
byUP 9 NEWS-
0
आप महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव एवं आप जिलाध्यक्ष प्रयागराज डॉ0अलताफ अहमद के कुशल नेतृत्त्व में संगठन विस्तार को गति देने के क्रम में रविवार को अपराह्न 01 बजे आम आदमी पार्टी प्रयागराज महिला प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष पूनम सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय नैनी में सम्पन्न हुई|
बैठक का मुख्य एजेंडा संगठन विस्तार , विधानसभाओं में महिला कार्यकारिणी का गठन , आम आदमी पार्टी की नीतियों एवं दिल्ली के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने , आप राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल के आह्वान पर विश्व के सर्वश्रेष्ठ देश के रूप में भारत को बनाने हेतु 9510001000 मोबाइल नंबर पर मिसकॉल करके लोगों को पार्टी से जोड़ने एवं आगामी 28 अगस्त 2022 को होने जा रहे बेरोजगारी एवं मंहगाई के मुद्दे पर व्यापक प्रदर्शन में अधिक से अधिक महिलाओं की सहभागिता कराना रहा|
संगठन विस्तार के दृष्टिगत आज जिला कार्यकारिणी की महिलाओं को विभिन्न विधानसभाओं में संगठन निर्माण की जिम्मेदारियां भी दी गईं|
जिलामहासचिव आलमआरा सिद्दीकी ने यमुनापार की विधानसभाओं में , वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनीता श्रीवास्तव ने गंगापार की विधानसभाओं में एवं सुनीता तिवारी ने शहर दक्षिणी विधानसभा की कार्यकारिणी के गठन में विशेष रूप से सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया|
जिला कार्यकारिणी की सभी महिलाएँ हर विधानसभा में कार्यकारिणी गठन में यथासम्भव सहयोग प्रदान करेंगी|
आज संगठन विस्तार के दृष्टिगत सर्व सहमति से करछना विधानसभा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष का दायित्त्व सविता देवी बिंद को दिया गया ,महिला जिला सचिव का दायित्त्व सक्रिय सदस्य किरण देवी को दिया गया साथ ही महिला जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सुनीता तिवारी को दिया गया|
इस अवसर पर आप प्रयागराज जिलामहासचिव नितिन सिंह पटेल व वरिष्ठ आप जिला पदाधिकारी रविन्द्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे एवं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के बारे में आवश्यक जानकारी देते हुये बधायी दिये|
अन्य उपस्थित महिलाओं में गीता देवी , सुरेखा देवी ,विटोला देवी आदि रहीं|
सभी उपस्थित महिलाओं एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति महिला जिलाध्यक्ष पूनम सिंह ने आभार प्रकट किया|