नगर निकाय चुनाव हेतु आप का बूथ स्तर तक का मजबूत संगठन बनाना हमारा लक्ष्य: संजय सिंह आप सांसद

नगर निकाय चुनाव हेतु आप का बूथ स्तर तक का मजबूत संगठन बनाना हमारा लक्ष्य: संजय सिंह आप सांसद उत्तर प्रदेश में आगामी नगर निगम एवं नगर निकाय चुनाव में मजबूती से चुनाव लड़ने हेतु आम आदमी पार्टी द्वारा बूथ स्तर तक मजबूत संगठन निर्माण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में पृथ्वी गार्डेन सिविल लाइंस प्रयागराज में प्रदेश प्रभारी संजय सिंह द्वारा प्रयागराज नगर निगम एवं नगर निकायों के चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने हेतु बूथ स्तर तक का एक मजबूत संगठन निर्माण हेतु एक समीक्षा बैठक की गई | बैठक को सम्बोधित करते हुये सांसद संजय सिंह ने कहा कि हर वार्ड की कमेटी का गठन अनिवार्यतः हो और उन कमेटियों की बैठक करके प्रत्याशियों का चयन हो | इसी तरह से पूरे जनपद के सभी वार्डों की सामूहिक बैठक करके मेयर के प्रत्याशी का चयन हो |हर 25-30 घरों पर मुहल्ला प्रभारियों का चयन किया जाय | आज कई अन्य पार्टियों के पदाधिकारियों व नये लोगों को संजय सिंह ने आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया | विधानसभा बारा व कोरांव के सह प्रभारी एवं आज के कार्यक्रम के संचालक नितिन सिंह पटेल ने लगभग एक सौ नये लोगों को सांसद संजय सिंह द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया | इनमें मुख्यतः चंद्रावती प्रदेश अध्यक्ष अपनी सरकार एवं उनके सहयोगी रमेश भारती प्रदेश उपाध्यक्ष , सुरेश यादव ,शिवांशु गुप्ता , पूजा गिरि ,महेश प्रजापति ,उर्मिला ,जय श्री ,त्रिभुवन सिंह ,गोविंद कुमार ,विपिन कुमार ,रामराज ,धीरेंद्र सिंह ,मनीष सिंह ,महमूद अली सभासद ,उत्कर्ष पाण्डेय जनरल सेक्रेटरी लीगल सेल कांग्रेस ,गौरी कुशवाहा ,मनीष सिंह ,आलमआरा सिद्दीकी आदि ने पार्टी की सदस्यता लिया | इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रयागराज प्रभारी सभाजीत सिंह , पूर्व प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ0अलताफ अहमद , संजय पाण्डेय प्रचण्ड ,अंकित परिहार , शिमलाश्री त्रिपाठी ,डॉ0दयाशंकर सिंह ,रविन्द्र श्रीवास्तव , चक्रधर तिवारी , अनिल पाठक , यूथ विंग के पूर्व जिलाध्यक्ष विशाल सिंह यादव ,अमित यादव ,राहुल सिंह पटेल ,लाल बहादुर सिंह ,रत्नाकर सिंह ,सौरभ सिंह ,विगत विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी कन्हैयालाल सरोज ,हरीश चंद्रा ,डॉ0राम मिश्रा ,पवन तिवारी ,सुष्मिता राघव ,प्रयागराज के सह प्रभारी कादिर भाई , आलोक श्रीवास्तव, नितिन सिंह पटेल , अंजनी मिश्रा , मोहम्मद नसीम,सर्वेश यादव , आदर्श कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं का जोश ,उत्साह व पार्टी के प्रति समर्पण दिखाई पड़ रहा था | प्रभारी प्रयागराज सभाजीत सिंह एवं दिनेश सिंह पटेल द्वारा सभी वार्ड के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गईं | पूर्व महिला जिलाध्यक्ष पूनम सिंह , सानिया मिर्जा , उर्मिला सिंह ,अभिलाषा गौतम , सुनैना , नेहा सिंह , ललिता यादव ,कल्पना देवी ,सुनीता वर्मा ,आलमआरा सिद्दीकी ,सविता सिंह , आज़मा सिद्दीकी , पलक यादव ,बबिता यादव ,रेखा कुमारी सहित सैकड़ों महिलाओं ने बैठक में भाग लिया | शशी चंद्रा ,पुष्पराज सिंह ,बसंतलाल बागी ,रवि त्यागी ,मोहम्मद जैद ,ज्ञान सिंह पटेल ,श्याम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे | कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं की शानदार उपस्थिति के लिए आयोजनकर्ताओं एवं सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति डॉ0अलताफ अहमद ने आभार प्रकट किया |

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads