मऊआइमा थाने की चौखट पर दम तोड़ रहा है न्यायलय का आदेश
न्यायालय के आदेश के बावजूद भी अवैध कब्जे को हटा पाने में मऊआइमा पुलिस नाकाम
उत्तर प्रदेश प्रयागराज 2022 विधानसभा चुनाव में किसी बात की सबसे ज्यादा चर्चा रही तो वह है बुलडोजर |मुख्यमंत्री की बुलडोजर नीति को जनता ने सराहा | बीजेपी की सत्ता में वापसी के बाद योगी सरकार 2.0 में सीएम योगी ने बुलडोजर नीति को दोहराते हुए तालाबों सरकारी जमीनों पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया | प्रदेश भर में भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया जा रहा है | बदमाशों माफियाओं की काली कमाई से अर्जित की हुई अवैध संपत्ति को कोर्ट के आदेश के बाद कुर्क भी किया जा रहा है | प्रदेश भर में कई तस्वीरें निकल कर सामने आई जहां कई भू माफियाओं की संपत्ति पर बुलडोजर चला तो वही कहीं माफियाओं की संपत्ति को कुर्क भी किया गया |
लेकिन सीएम योगी की मंशा पर पानी फेर रही है मऊआइमा पुलिस | न्यायालय उप जिला मजिस्ट्रेट सोरांव के आदेश का अनुपालन करा पाने में नाकाम साबित हो रही है | 4 मई 2022 को उप जिला मजिस्ट्रेट सोरांव द्वारा मऊआइमा प्रभारी निरीक्षक को विवादित भूमि पर 146 {1} के तहत कुर्क करने का आदेश दिया गया था 14 दिन बीत जाने के बाद भी एसडीएम के आदेश का अनुपालन नहीं हुआ |
बताते चलें एक तरफ प्रयागराज के पुलिस कप्तान अजय कुमार के नेतृत्व में प्रयागराज पुलिस लगातार बदमाशों अपराधियों भू माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है | वहीँ तेजतर्रार पुलिस कप्तान की छवि धूमिल करने में लगे है कुछ पुलिसकर्मी |
Tags
उत्तर प्रदेश
