मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश लखनऊ ।समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि मैनपुरी मुलायम सिंह यादव का गढ़ कहा जाता है। माना जा रहा है कि मैनपुरी का करहल सीट यादव बहुल है और यही कारण है कि अखिलेश यादव यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। इसे अखिलेश यादव के लिए सेफ सीट भी कहा जा रहा है। आपको बता दें कि अखिलेश यादव पर लगातार विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर भाजपा दबाव बना रही थी। कई दिनों से इस बात के भी कयास लगाए जा रहे थे कि अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में लड़ सकते हैं।

फिलहाल मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव सांसद हैं जबकि अखिलेश यादव आजमगढ़ से सांसद हैं। माना जा रहा था कि आजमगढ़ के गोपालपुर सीट से अखिलेश यादव चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। इसके बाद उनके लिए संभल का गन्नौर सीट भी सुर्खियों में आया। गन्नौर सीट से भी मुलायम सिंह यादव विधायक रह चुके हैं। हालांकि अब समाजवादी पार्टी की ओर से अखिलेश यादव के लिए करहल सीट का ऐलान कर दिया गया है। करहल के आसपास के क्षेत्रों की बात करें तो मैनपुरी, इटावा, यशवंत नगर, सैफई जैसे इलाके हैं। इसका साफ मतलब यह है कि अखिलेश यादव अपने घर से ही चुनाव लड़ रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads