शादाब आलम प्रयागराज,मण्डलायुक्त ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा आयोजित एक दिवसीय जागरूकता/प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्जविल कर किया शुभारम्भ
मत्सय विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए अधिक से अधिक पात्रों को योजनाओं से करायें लाभान्वित
प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मत्स्य जीवी सहकारी समितियों को प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत संचालित योजनाओं का लाभ दिलाना है
मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल गुरूवार को उप निदेशक मत्स्य, प्रयागराज मण्डल कार्यालय स्थित मत्स्य चेतना केन्द्र में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के द्वारा आयोजित एक दिवसीय जागरूकता/प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्जविल कर शुभारम्भ किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मत्स्य जीवी सहकारी समितियों को प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत संचालित परियोजनाओं का लाभ दिलाना है। इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने कहा कि फिश फार्मर प्रोडयूसर आर्गनाइजेशन का गठन कर मत्स्य से सम्बंधित उत्पादों का वैल्यू एडीशन करके अधिक से अधिक पात्रों को लाभान्वित कराये। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन को एक व्यवसाय के रूप में अपनाकर आत्मनिर्भर व सफल व्यवसायी बनाने के उद्देश्य से ही भारत सरकार द्वारा यह योजना प्रारम्भ की गयी है। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया जाये। कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में इन योजनाओं से होने वाले लाभों के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी जाये। इस योजना का मत्स्य पालकों को लाभ उठाना चाहिए। मत्स्य पालकों को लाभ प्रदान करने हेतु यह एक उत्तम योजना है। इस अवसर पर श्री पीयूष रंजन ने निषाद ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री योजना का मत्स्य पालकों को लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने योजना के बारे में अधिक से अधिक लोगो को जागरूक करने के लिए कहा, जिससे लोग योजना का लाभ उठा सके।
कार्यक्रम में 100 से अधिक मत्स्य जीवी सहकारी समिति के सदस्य तथा मत्स्य पालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में समितियों हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी श्री सुधांशु शर्मा क्षेत्रीय निदेशक एनसीडीसी द्वारा प्रदान की गयी। मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं यथा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड तथा मछुआओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु मछुआ दुर्घटना बीमा की विस्तृत जानकारी श्री मुकेश कुमार सारंग उप निदेशक मत्स्य द्वारा दी गयी। तालाबों में मत्स्य उत्पादकता एवं मत्स्य उत्पादन बढ़ाने हेतु तालाब प्रबंधन, मत्स्य बीज, पूरक आहार एवं दवाओं आदि की जानकारी भी दी गयी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री पीयूष रंजन निषाद, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री एस0आर0 यादव, मत्स्य निरीक्षक श्री इरफानुल्लाह खान, मत्स्य विकास अधिकारी श्री शेषनाथ, आयोजक श्री सुधांशु शर्मा क्षेत्रीय निदेशक, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम, लखनऊ सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।