अपना लीडर पैदा करने वाले मुसलमान जाए पाकिस्तान सपा नेता अबू आजमी का विवादित बयान
सपा नेता अबू हासिम आजमी के बेतुके बयान पर मचा घमासान
यूपी में अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे अबू आजमी कि सोशल मीडिया पर हो रही खूब आलोचना.
महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष.विधायक अबू आसिम आजमी का विवादों से पुराना रिश्ता है अबू आजमी अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं.
इन दिनों सोशल मीडिया पर अबू आसिम आजमी का एक बयान जमकल वायरल हो रहा है. एक इंटरव्यू के दौरान अबू आसिम आजमी ने कहा है,हिंदुस्तान में हिंदू मुस्लिम एकता ही चलेगी हमारा लीडर हिंदू ही होगा.अपना लीडर पैदा करने वाले चले जाए पाकिस्तान.उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है. सपा नेता अबू आसिम आजमी का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है|आपको बताते चलें अपने विवादित बयानों के चलते अबू आसिम आजमी सुर्खियों में बने रहते हैं लेकिन अब इस बयान से अबू आसिम आजमी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
2022 विधानसभा चुनाव के चलते अबू हासिम आजमी इन दिनों उत्तर प्रदेश के दौरे पर है.और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठके कर रहे हैं।
आपको बता दे समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान जेल में है। लंबे समय से आजम खान के रिहाई की मांग उठ रही है, यूपी में मुस्लिम समुदाय के लोगों में आजम खान अच्छी खासी पकड़ रखते हैं लेकिन आजम खान लंबे समय से जेल में है और उनकी तबीयत भी खराब चल रही है, ऐसे में सूत्रों की माने तो पार्टी आजम खान के विकल्प में अबू हासिम आजमी को मुस्लिम चेहरे के तौर पर आगे लाना चाहती है। लेकिन अबू हासिम आजमी के पाकिस्तान चले जाओ वाले बयान से मुस्लिम समुदाय के लोगों की नाराजगी साफ नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर लोग अबू हासिम आजमी का वीडियो शेयर करते हुए उनके इस बयान की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं।





आपको बताते चलें अबू आसिम आजमी का या इंटरव्यू उत्तर प्रदेश के नोएडा का बताया जा रहा है जहां उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान विवादित बयान दिया था। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ आवाज सुनना शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर अबू आजमी के साथ अब लोग समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साध रहे हैं।
