मऊआइमा कोरोना के कहर ने दशहरे के उमंग को किया फीका फिर भी लोगों में उत्साह प्रतिमाएं स्थापित कर भक्तों ने की मां दुर्गा की पूजा

शहजाद खान

मऊआइमा कोरोना के कहर ने दशहरे के उमंग को किया फीका फिर भी लोगों में उत्साह प्रतिमाएं स्थापित कर भक्तों ने की मां दुर्गा की पूजा

मऊआइमा : ग्राम गढ़चम्पा मे नवरात्रि के प्रथम दिन पण्डाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर भक्तों ने विधि विधान से माँ दुर्गा की पूजा अर्चन किया कोरोना महामारी के चलते पिछले साल सभी मां दुर्गा पूजा समितियों ने प्रतिमाएं स्थापित नहीं की थी देश भर में दुर्गा पूजा की धूम है त्योहार को लेकर सभी उत्साहित है नवरात्रि के पहले दिन ही माहौल भक्तिमय हो गया विभिन्न पूजा कमेटी द्वारा भव्य पूजा पण्डाल का निर्माण कराया गया है मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है बाजार में भी भीड़ बढ़ गई है शहरों व गांवों में दुर्गा पूजा मनाने की इजाजत तो मिली है परावर्तित तरीके से जो कुछ सालों में देखने मिला यज्ञ अनुष्ठान पूजन घण्ट धड़ी की ध्वनि से पूरा वातावरण ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे धरती पर स्वर्ग उतर आया है कस्बे बाजार गांव गली में हर मोहल्ले में पांडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा भक्तों द्वारा स्थापित की गई हैं सुबह से ही भक्तों ने मां की पूजा अर्चन कर देश के कल्याण की कामना की है मां के जयकारा से कस्बा गांव गली मोहल्ला गूंज रहा है मां की पूजा अर्चन में बच्चे बूढ़े बुजुर्गों के साथ-साथ महिला बालिकाओं ने भी शामिल होकर मां की पूजा अर्चन किया है कीर्तन भजन कर भक्त मां का जयकारा लगा रहे
हैं मऊआइमा सहित गांव गांव विभिन्न क्षेत्रों में मां की प्रतिमा पण्डाल में स्थापित है मां दुर्गा के पांडाल में भक्तों द्वारा बढ़ चढ़ कर प्रसाद वितरण किया जा रहा है

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads