महफूज हसन प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ सांसद संगम लाल गुप्ता के जोशीले भाषण का वीडियो हुआ वायरल-पीएम मोदी को बनाया मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ के बीजेपी सांसद संगम लाल गुप्ता इन दिनों सुर्खियों में है. सांसद जी के भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है!इस वीडियो में भाषण देते हुए सांसद जी जोशीले अंदाज में नजर आ रहे हैं| सांसद जी इतने जोश में आ गए थे कि उनको याद ही नहीं रहा कि देश का प्रधानमंत्री कौन है और मुख्यमंत्री कौन है. भाषण के दौरान विकास का बखान करते हुए संगम लाल गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी को बता दिया भाजपा का यशस्वी मुख्यमंत्री बात यहीं नहीं रुकी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया देश का मुख्यमंत्री सांसद के भाषण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है| बताया जा रहा है या वीडियो प्रतापगढ़ रामपुर खास विधानसभा के उदयपुर इलाके में स्थित मंदिर पर पार्टी की जनसभा का है!
हालांकि प्रतापगढ़ सांसद संगम लाल गुप्ता का भाषण वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय भी बना हुआ है|
अभी कुछ दिनों पहले ही प्रतापगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए थे.जमकर मारपीट भी हुई थी मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था| इस पर सांसद संगम लाल गुप्ता और उनके समर्थकों के साथ मारपीट का आरोप भी लगा था.पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी विधायक आराधना मिश्रा {मोना} समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमा भी पंजीकृत किया था.सभी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सांसद संगम लाल गुप्ता धरने पर भी बैठे थे,
वही कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी ने सभी आरोपों से इनकार भी किया था! यह मामला सुर्खियों में बना हुआ था कि अब सांसद संगम लाल गुप्ता का एक दूसरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो चर्चा का विषय बना हुआ है