उत्तर प्रदेश प्रयागराज किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पत्थर गिरजाघर चौराहे पर दिया धरना: लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन. राज्य सरकार के खिलाफ किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी.बवाल की आशंका को देखते हुए सुभाष चौराहे और धरना स्थल को छावनी में किया गया तब्दील, किसान नेता व किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव पंडित कुशल ने बताया तिकुनियां कस्बे में हुए बवाल के दौरान मंत्री के बेटे आशीष मिश्र की गाड़ी से कुचलकर चार किसानों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। जानबूझकर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाते हुए पंडित गौरव ने और किसानों ने मंत्री के बेटे की सजा ए मौत की मांग की !
इस दौरान शहर अध्यक्ष नफीस अनवर जिला अध्यक्ष सुरेश यादव , अरुण तिवारी व प्रदेश सचिव उज्जवल शुक्ला संजय तिवारी एवं महेश तिवारी, नागेन्द्र मिश्रा, फूजैल हाशमी, एआईसीसी सदस्य तस्लीमुद्दीन, इरशाद उल्ला, हसीब अहमद, असफाक अहमद ,रिंकू तिवारी,शिवम् पांडेय, अमित त्रिपाठी,आशीष पांडेय, खुष्नवेदा बेगम,परेवेज अंसारी व महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने प्रियंका गांधी जी को तत्काल रिहा करने की मांग की
Tags
उत्तर प्रदेश