शहजाद खान
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि सपा की सरकार बनी तो भाजपा सरकार के घोटालों की कराई जाएगी जांच
सोरांव क्षेत्र के सधनगंज राधे राधे गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी द्वारा एक जनसभा का आयोजन किया गया जनसभा में पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जनसभा में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि बीजेपी सरकार झूठी सरकार है भाजपा सरकार लोगो को गुमराह करने की कोशिश करती है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसानों की हत्याएं हो रही है नौजवान बेरोजगार मजदूर छात्र व्यापारी सब परेशान है उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि अब जनता भाजपा के झूठे वादे से ऊब चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी की सरकार बनेगी उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पिछली सपा सरकार में युवाओं को रोजगार सबसे ज्यादा दिया गया लेकिन बीजेपी सरकार ने प्रदेश में युवाओं को बेरोजगार कर दिया।किसान नौजवान पटेल यात्रा के दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने कोरोना के नाम पर करोड़ों की लूट किया उन्होंने कहा कि यदि सत्ता में समाजवादी की सरकार बनी तो भाजपा सरकार के घोटालों की जांच कराई जाएगी उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए नरेश उत्तम ने कहा कि कोरोना से योगी सरकार ने मजदूर एवं किसानों की जान नहीं बचाई मोदी ने किसानों को उनके खेतों में उपज का समर्थन मूल्य नहीं दिया जैसे ही मंच पर नरेश उत्तम पटेल पहुंचे पूर्व ब्लाक प्रमुख फूलपुर सुषमा पासी, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष मेराज आरिफ, सहित तमाम समाजवादी पार्टी नेताओं ने गेट पर पहुंच कर माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया खेत खलिहान कुटीर उद्योग बचाओ रोजगार के लिए सराय अकिल से चल कर प्रयागराज फाफामऊ होते हुए सधनगंज राधे राधे गेस्ट हाउस तक इस पटेल यात्रा में किसानों और नौजवानों ने दम खम दिखाया कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख फूलपुर सुषमा पासी, पूर्व विधायक सोरांव सत्यवीर मुन्ना, मऊआइमा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इम्तियाज़ समी, जिला पंचायत सदस्य कमरूल हसन, सोरांव विधानसभा प्रभारी नूरउद्दीन सैफी, सोरांव विधानसभा अध्यक्ष श्याम सिंह यादव,कार्यकारिणी अध्यक्ष राम सिंह यादव, सुभाष यादव, पूर्व चेयरमैन मऊ आइमा शोएब अंसारी, समाजवादी युवजन सभा सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे