ग्लोबल इंटर कॉलेज में मदर चाइल्ड संस्थान की तरफ किशोरियों को किया गया जागरूक
प्रयागराज । सरकार जहां महिलाओं को जागरूक करने के लिए अभियान चला रखा है वहीं पर देश की कई सामाजिक संस्थाएं ऐसी है जो मिशन शक्ति में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है मिली जानकारी के अनुसार ग्लोबल इंटर कॉलेज चोरा डीह में दिल्ली की ममता हेल्थ इंस्टिट्यट फार मदर एंड चाइल्ड संस्थान के सौजन्य से जागृति परियोजना के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को सशक्तिकरण के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्लोबल इंटर कॉलेज चौरा डीह चायल में मिशन शक्ति के तहत नई दिल्ली की ममता हेल्थ इंस्टिट्यट फॉर मदर एंड चाइल्ड संस्थान की तरफ से महिलाओं को जागरूक करने का अभियान चलाया गया विद्यालय में छात्राओं को जादूगर रविंद्र कुमार केसरवानी ने बच्चों को अपनी कला का प्रदर्शन दिखाया। संस्थान के परियोजना समन्वयक धर्मेंद्र मौर्य ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए किशोरियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जानकारी दिए । विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उच्च शिक्षा की ओर किशोरियों को आगे बढ़ने का मार्गदर्शन किया एवं पुरस्कार वितरण किया। किसके साथ साथ जादूगर ने अपने कला के माध्यम से बच्चों का मनोरंजन किया इस कार्यक्रम में ब्लॉक सुपरवाइजर अनमोल सिंह रंजना सिंह ज्योति यादव आरकेएस के काउंसलर सुनील कुमार ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपना योगदान दिया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य सीके त्रिपाठी मनोज त्रिपाठी रविंद्र मिश्रा योगेंद्र त्रिपाठी अमित यादव रत्नेश शुक्ला पूनम त्रिपाठी दिवाकर त्रिपाठी आदि विद्यालय परिवार की अहम भूमिका रही।