बारिश का कहर : मुफलिसी में गरीब का बिखरा आशियाना

बारिश का कहर : मुफलिसी में गरीब का बिखरा आशियाना

मऊआइमा प्रयागराज। मुफलिसी भी अजीब होती है जहां एक तरफ खाने को मोहताज कर देती है तो दूसरी तरफ सर से 4 दिन से हो रही मूसलाधार ने छत भी छीन लेती है ऐसा ही ताजा मामलामऊआइमा विकासखंड के अंतर्गत खनीनार देवरिया उर्फ रामनगर उमरी का मामला है जहाँ प्राकृतिक आपदा की शिकार हुई पीड़िता रेखा देवी का कच्चा मकान भारी आंधी व बारिश के कारण घर गिर कर जमीन दोज हो गया, जिसमें रखा हुआ सामान गृहस्थी दबकर बरबाद हो गई है ईश्वर की देन रही जब मकान गिरा तो परिवार के लोग बाल बाल बच गये, पीड़िता रेखा देवी ने तत्काल लेखपाल को सूचना दिया, लेखपाल मौके पर पहुंचकर मुआयना किया, और पीड़िता को प्राकृतिक आपदा का लाभ दिलाने हेतु रिपोर्ट लगाई आपको बता दे कि रेखा देवी को अभी तक किसी भी सरकारी योजना का लाभ नही मिल सका है। भाजपा सरकार भले ही विकास का ढिंढोरा पीट रही हो लेकिन यथार्थ में कुछ और ही है इस वक्त महिला अपने परिवार को लेकर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है और परिवार के ऊपर मुसीबत का साया बना हुआ है। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल प्रभारी गंगा पार निमिष खत्री से बात होने पर उनके द्वारा बताया गया कि यदि गरीब को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है तो यह घोर लापरवाही है ग्राम प्रधान को चाहिए कि महिला से संबंधित प्रार्थना पत्र को विकासखंड अधिकारियों को दे और विकास का लाभ महिला को मिल सके यदि फिर भी लाभ नहीं मिल सका है तो इस संबंध में विकासखंड के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और तत्काल महिला को आशियाना से संबंधित धनराशि आवंटित कराई जाएगी सरकार की मंशा है कि हर गरीब को मकान शिक्षा निशुल्क मिल सके और सरकार इस पर निरंतर कार्य कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads