शहजाद खान -मऊआइमा लगातार हो रही बारिश से ग्राम पंचायत गढ़चंम्पा में ग्रामीणों की बढ़ाई मुश्किलें कई घरों में घुसा बारिश का पानी
मऊआइमा पिछले 36 घंटे से ऊपर हो रही लगातार बारिश की वजह से जहां बाजारों में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा तो वही लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो चुका है गढ़च्मपा गाँव में कई घरों में पानी घुस गया है अपना सामान निकाल कर इधर उधर लगा रहे हैं बरसात का पानी घरों में भर जाने की वजह से लोग काफी परेशान दिखे वहीं किसानों में भी चिंता बनी हुई है धान की फसलों के लिए तो बारिश रामबाण साबित हो रही है लेकिन जुताई बुवाई का कार्य प्रभावित हो रहा है तो वही मवेशियों को खाने पीने के लिए चारे को लेकर किसानों की परेशानियां बढ़ गई है ग्राम पंचायत गढ़चंम्पा और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश की वजह से लोग परेशान है
लगातार हो रही बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है किसान परेशान है दुकानदार काफी परेशान है चिंता दोनों लोगों को है दुकानदार बिक्री ना होने से परेशान है तो किसान अपनी खेती गृहस्थी तथा मवेशियों समेत भीग कर स्कूल जा रहे छोटे बच्चों को लेकर परेशान है बारिश को देख कर मुख्यमंत्री द्वारा भी सभी स्कूलों तथा कालेजों में अवकाश की घोषणा कर दी गई है